फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   now six o'clock the submit House tax

अब छह बजे तक जमा करा सकेंगे हाउस टैक्स

Fri, 26 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
now six o'clock the submit House tax
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics
 हाउस टैक्स में 20 फीसदी छूट पाने के लिए मारामारी मचने लगी है। निगम के जोनल कार्यालयों पर बढ़ती भीड़ को देख अब निगम अधिकारियों ने भी दफ्तर खोलने का समय बढ़ा दिया है। निगम कार्यालयों में अब सिर्फ दो बजे तक नहीं बल्कि शाम छह बजे तक भी हाउस टैक्स जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


31 अगस्त तक रविवार के दिन भी जोनल कार्यालय खोले जाएंगे। दरअसल, अधिकांश टैक्स बिलों में गड़बड़ियां और छूट की अंतिम तारीख नजदीक आने की वजह से नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स दो बजे की बजाय शाम छह बजे तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यानी अब टैक्स जमा कराने वाले लोग बैरंग नहीं लौटेंगे। वहीं अब रविवार को भी जोनल दफ्तर खोलकर टैक्स जमा किया जाएगा। अवकाश के दिन टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जोनल कार्यालयों में दो बजे के बाद टैक्स जमा न होने से लोगों को परेशानियां हो रही थी। सभी जोनल अधिकारियों को शाम छह बजे तक टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। 31 दिसंबर तक दफ्तरों में कोई अवकाश नहीं रहेगा। - डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त


सुरक्षा का नहीं किया इंतजाम
निगम अधिकारियों ने शाम छह बजे तक टैक्स जमा करने के निर्देश तो दे दिए, लेकिन इस दौरान निगम कार्यालयों में आने वाले कैश की सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया। बड़ा कैश निगम में आया तो कर्मचारी के लिए इसे संभालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed