फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of demanding money in exchange for an internship at MMG Hospital

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में इंटर्नशिप के नाम पर रुपये लेने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demanding money in exchange for an internship at MMG Hospital
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में इंटर्नशिप के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एमबीबीएस, बीएएमएस और बीयूएमएस डॉक्टर अस्पताल के सीएमएस और एक लिपिक पर प्रशिक्षण के नाम पर 25 से 40 हजार रुपये तक लेने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में डॉक्टरों की ओर से आरोप लगाया गया है कि एमएमजी अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए उनसे रकम ली गई। इसमें अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार और सैनी बाबू पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो तेजी से अस्पताल के कर्मचारियों के बीच फैलने के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एमबीबीएस, बीएएमएस और बीयूएमएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों को अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आना होता है। इसी प्रशिक्षण को लेकर वीडियो में कुछ डॉक्टरों ने रकम लिए जाने की बात कही है। हालांकि यह आरोप किस स्तर पर और किन लोगों की ओर से लगाए गए, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी डॉक्टर ने उनसे पैसे लिए जाने की शिकायत नहीं की। उनका कहना है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इस तरह के आरोप लगाना दुर्भावनापूर्ण है।

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच के संकेत दिए हैं। सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने कहा कि वीडियो में लगाए गए आरोपों में अगर जरा भी सच्चाई है तो यह बेहद निंदनीय मामला है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह अवकाश पर हैं। वापस आने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि जांच में यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed