{"_id":"57d977144f1c1bef30d48f44","slug":"now-sarai-kale-khan-bus-feeder-service-to-the-dasna","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर बस सेवा अब सराय काले खां से डासना तक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर बस सेवा अब सराय काले खां से डासना तक
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
फीडर बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज ने लोकल रूट पर चल रही फीडर बस सेवा का रूट बढ़ा दिया है। बुधवार से फीडर बस सेवा का रूट बढ़ाकर सराय काले खां दिल्ली से गाजियाबाद के डासना तक कर दिया गया। बता दें कि अब तक यह बस सेवा कौशांबी से पुराने बस अड्डे गाजियाबाद तक ही थी। रूट बढ़ाए जाने से फीडर बसों को अधिक यात्रियों के मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
साथ ही दिल्ली तक जाने वाले यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर है। सराय काले खां से डासना तक का किराया 45 रुपये निर्धारित किया गया है। कौशांबी से डासना तक का किराया 25 रुपये होगा। आरएम पीके बोस ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रूट बढ़ाया गया है। अब सराय काले खां से डासना तक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
10 सितंबर को ट्रायल शुरू किया गया था और बुधवार से इस सेवा को स्थायी तौर पर शुरू कर दिया गया है। गाजियाबाद के गोविंदपुरम, शास्त्री नगर और कवि नगर आदि कालोनियों केे लोगों को अब फीडर बस के लिए पुराने बस अड्डे तक नहीं आना पड़ेगा, उन्हें मुख्य रोड से ही बस मिल जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल छह बसों का संचालन किया जा रहा है, यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है।