फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now running in the night four thousand auto

अब रात में दौड़ेंगे चार हजार ऑटो

Sun, 10 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 10 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Now running in the night four thousand auto
ऑटो - फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग ने जाम कम करने और लोगों को रात में वाहन उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है। इसके चलते एक तिहाई ऑटो का संचालन दिन में बंद रखा जाएगा। इन्हें रात में चलवाया जाएगा। शहर में करीब 12 हजार ऑटो पंजीकृत हैं, इस लिहाज से करीब चार हजार ऑटो रात में दौड़ेंगे। यह व्यवस्था एक-एक महीने के लिए लागू की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के ज्यादातर मार्गों और चौराहों पर दिनभर जाम लगा रहता है। इसका मुख्य कारण ऑटो संचालन का अनियंत्रित होना है। ज्यादातर स्थानों पर ऑटो की पार्किंग भी सड़क पर की जा रही है। इनकेपरमिट कैंसल करना भी संभव नहीं है। ऐसे में इनकी संख्या नियंत्रित करना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष परिवहन आयुक्त ने एक तिहाई ऑटो का संचालन रात में कराने के आदेश दिए थे। रात में चलने वालों को दिन में सड़क से हटा दिया जाएगा।
ऐसे होगा संचालन
ऑटो की पूरी संख्या का एक तिहाई करने की बजाय अब अफसर रूट के हिसाब से इनकी संख्या निर्धारण करेंगे। जिससे सभी क्षेत्रों में एकसमान लाभ मिल सके। ऑटो का सभी रूट पर एक-एक तिहाई कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको रूट नंबर देकर चिन्हित किया जाएगा। एक महीने रात में चलने वाले वाहन दिन में चलने लगेंगे, फिर उससे आगे के नंबर वालों को रात में चलाया जाएगा।
ये हैं मुख्य जाम प्वाइंट
पुराना बस अड्डा, मालीवाड़ा, तेजा सिंह चौक (चौधरी मोड़), नया बस अड्डा, गांधीनगर, रमतेराम रोड, तुराबनगर मोड़, मोहननगर चौराहा, विजयनगर तिराहा, हापुड़ चौक और हिंडन पुल।


शहर में ऑटो का पंजीकरण - 12000
शहर में ऑटो का संचालन -       18000
एनसीआर ऑटो की संख्या  -     1300
प्रीपेड ऑटो की संख्या    - 800
शहर में ऑटो चलाने की योजना - 8000

शहर को जाम मुक्त करने और रात में वाहन उपलब्ध कराने की योजना पर एक साल से काम किया जा रहा है। यह तैयारी उसी का परिणाम है। उम्मीद की जा रही है कि रूट चार्ट तैयार होते ही मई-जून से नई व्यवस्था के तहत ऑटो संचालन शुरू हो जाएगा। - केपी गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed