फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now property tax bills will be issued only after elections

Ghaziabad News: अब चुनाव बाद ही जारी होंगे संपत्ति कर के बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Now property tax bills will be issued only after elections
गाजियाबाद। हर साल 10 अप्रैल के बाद संपत्ति कर के नए बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार चुनाव के कारण इस पर रोक लगा दी है। चुनाव के बाद ही संपत्ति कर के नए बिल जारी होंगे। वहीं, संपत्ति कर के दायरे में लाने के लिए जीआईएस सर्वे जारी है। अब तक 1.50 लाख से ज्यादा भवनों की पहचान की जा चुकी है। नई संपत्तियों का ब्योरा जुटाने के लिए नगर निगम अपने स्तर पर भी सत्यापन करा रहा है। 80 हजार नए भवन मालिकों को 10 अप्रैल से मिलेंगे संपत्ति कर के बिल
विज्ञापन

शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 313 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य तय किया था। 31 मार्च तक नगर निगम ने लगभग 295 करोड़ रुपये की वसूली की है। नगर निगम क्षेत्र में तकरीबन 4.52 लाख कुल संपत्तियों से कर वसूली की जानी थी, जिनमें से 60 फीसदी यानी करीब 2.71 लाख संपत्तियों का कर जमा हुआ है। करीब 1.80 लाख भवन मालिकों ने तय समय पर संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है। इनके अलावा जीआईएस और मैनुअल सर्वे के आधार पर लगभग 1.50 लाख नए भवनों की पहचान भी की गई हैं। इनमें आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक के अलावा बहुमंजिला आवासीय इमारतों के फ्लैट भी शामिल हैं। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 25 गांवों के लगभग 50 हजार भवनों की पहचान भी की जा चुकी है। इस बार करीब दो महीने की देरी से संपत्ति कर के नए बिल जारी होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले दिनों संपत्ति कर में बढ़ोतरी का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। हालाकि, पार्षदों ने डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर बढ़ाने के फैसले का विरोध जताया था। नगर निगम की बोर्ड कार्यकारिणी में एक अप्रैल से संपत्ति कर बढ़ाने के फैसले को टालने की बात कही गई थी, लेकिन इसको लेकर संशय बरकरार है। निगम की तरफ से संपत्ति कर के नए बिल बढ़ी दरों के लागू किए जाएंगे या नहीं, इस पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। चुनाव बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का कहना है कि संपत्ति कर के नए बिल चुनाव बाद जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed