{"_id":"664e0ff705324db34c060707","slug":"now-passengers-will-be-able-to-go-to-ballabgarh-from-secunderabad-by-roadways-bus-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब सिकंदराबाद से बल्लभगढ़ जा सकेंगे यात्री, रोडवेज बस अड्डे से सीधी सेवा शुरू, इन यात्रियों को सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब सिकंदराबाद से बल्लभगढ़ जा सकेंगे यात्री, रोडवेज बस अड्डे से सीधी सेवा शुरू, इन यात्रियों को सहूलियत
Wed, 22 May 2024 09:02 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 22 May 2024 09:02 PM IST
सार
एआरएम ने बताया कि बल्लभगढ़ के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की मांग बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा इनका संचालन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बल्लभगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर हैं। अब रोडवेज बस अड्डे से बल्लभगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरु कर दी गई हैं। बल्लभगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से हरियाणा जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सिकंदराबाद डिपो के एआरएम गोकरन सिंह ने बताया कि हरियाणा के बल्लभगढ़ के लिए परमिट मिल गया है। रोडवेज बस अड्डे से जेवर, टप्पल, पलवल होते हुए जल्द ही बल्लभगढ़ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। बल्लभगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से हरियाणा जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। बताया कि बल्लभगढ़ के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की मांग बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। एक-दो दिन में बस अड्डे से बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन