फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now it will be easy to go from THA to Noida, city buses will run soon

Ghaziabad News: अब टीएचए से नोएडा जाना होगा आसान, जल्द चलेंगीं सिटी बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now it will be easy to go from THA to Noida, city buses will run soon
साहिबाबाद। जल्द ही टीएचए में रहने वाले लोगों को नोएडा तक का सफर सिटी बसें कराएंगीं। रोडवेज शहर को नोएडा व दिल्ली से जोड़ने के लिए बसों का संचालन करने की तैयारी में जुट गया है। फिलहाल दो रूट तय किए हैं।
विज्ञापन

कौशांबी के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि रोडवेज को जो 90 ई-बसें मिलने वाली हैं, उनमें से कुछ बसों को वैशाली इंदिरापुरम होते हुए नोएडा सेक्टर-62 की रूट और मोहननगर से एएलटी सेंटर राजनगर तक के लिए चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बसें मिल जाने के बाद अन्य रूटों पर भी विचार किया जाएगा, जहां सवारियां अधिक मिल सके। नोएडा रूट पर बसों के चलने से टीएचए में रहने वाले हजारों लोगों को लाभ मिल सकेगा। वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम में रहने वाले हजारों नौकरीपेशा लोग ऐसे हैं, जो नोएडा जाते हैं। वर्तमान में नोएडा सेक्टर-62 तक पहुंचने के लिए ऑटो के अलावा कोई अन्य साधन नहीं है। इनमें भी वसुंधरा से नोएडा तक जाने के लिए लोगों को तीन अलग-अलग जगहों पर ऑटो बदलना पड़ता है।
विज्ञापन


डेढ़ दशक पूर्व चलीं थीं सिटी बसें
लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से वर्ष 2006 में भी सिटी बसें चलाई गई थी। यह बस यात्रियों को नोएडा और दिल्ली तक पहुंचाती थी। टीएचए के मुख्य सोसायटियों ओर चौराहों पर स्टॉप बनवाए गए थे। हालांकि रोडवेज की यह बसें महज एक वर्ष ही लोगों को सुविधा दे सकी, घाटे और बसों की संख्या कम होने की वजह से सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। वहीं इसके बाद वर्ष 2012 में भी कुछ महीनों के लिए सिटी बसों को चलाया गया लेकिन लाभ न होने की वजह से दोबारा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठीक कराए जाएंगे सभी बस स्टॉप
टीएचए के अंदरूनी मार्गों पर रोडवेज ने 2005 में ही बस स्टॉप बनाए थे जो अब खस्ताहाल पड़े हैं। आरएम ने सभी बस स्टॉप की रिपोर्ट बनाने के निर्देश किए हैं। जल्द ही सभी बस स्टॉप की दशा सुधारी जाएगी। वर्तमान में कई बस स्टॉप पर अतिक्रमण हो चुका है और लोग यहां अपनी दुकानें चला रहे हैं।

वर्तमान में इन रूट पर चल रहीं सिटी बसें
कौंशांबी से दादरी, पुराना बस अड्डा से लोनी, पुराना बस अड्डा से मंडाला, दिलशाद गार्डन से मसूरी, कौशांबी से गोविंदपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed