{"_id":"56f55fad4f1c1b3878f14d28","slug":"now-holly-is-hard-constrained-to-return-refund-increased-congestion-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब होली मनाकर लौटना हुआ मुश्किल, वापसी की ट्रेनों में बढ़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब होली मनाकर लौटना हुआ मुश्किल, वापसी की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में मारामारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के बाद घर लौटने वालों को शुक्रवार को भी परेशानियों से जूझना पड़ा। अब लखनऊ, कानपुर, बिहार, बंगाल से दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। लौटने वाली ट्रेनों में भीड़ इस कदर थी कि स्लीपर कोच भी जनरल कोच से नजर आ रहे थे। शनिवार शाम और रविवार को ट्रेनों में भीड़ सबसे ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
सोमवार से सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल-कालेज खुल जाएंगे। ऐसे में इससे पहले लोगों का लौटना शुरू हो जाएगा। होली मनाकर लौटने वाले लोगों की कोशिश रहेगी कि रविवार शाम तक वापसी कर ली जाए, ताकि सोमवार से ड्यूटी और कालेज पहुंचा जा सके। शनिवार शाम से देहरादून, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, दरभंगा, सुल्तानपुर, रक्सौल की ओर से आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
28 के बाद लौटने वालों को झेलनी होगी ज्यादा परेशानी
रेलवे ने होली मनाकर लौटने वाले यात्रियों के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। लखनऊ, पटना, छपरा, गोरखपुर समेत अधिकांश क्षेत्रों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन 28 मार्च तक किया जाना है।
विज्ञापन
ऐसे में लंबी छुट्टी मनाकर लौटने वालों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 28 मार्च के बाद स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद होने से नियमित ट्रेनों में सीट पाना और मुश्किल हो जाएगा।