{"_id":"5ffca5bb8ebc3e2eef7427e5","slug":"now-fly-for-hubali-at-2-55-from-hindon-shahibabad-news-gbd211817380","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हुबली के लिए 2:55 पर भरी जाएगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हुबली के लिए 2:55 पर भरी जाएगी उड़ान
विज्ञापन
अब हुबली के लिए 2:55 पर भरी जाएगी उड़ान
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से हुबली के लिए भरी जाने वाली उड़ान की समय सारिणी में बदलाव आया है। यह बदलाव 27 मार्च तक रहेगा। हालांकि कलबुर्गी के लिए भरी जाने वाली उड़ान के समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हिंडन एयरपोर्ट डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट से हुबली के लिए अब तक 4:35 पर उड़ान भरी जाती थी। वहीं अब यह उड़ान 3:55 पर भरी जाएगी। हुबली के लिए हिंडन एयरपोर्ट से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान सेवा है। अब इन चारों दिनों में हुबली से 11:55 पर उड़ान भरकर हिंडन एयरपोर्ट पर फ्लाइट 2:30 बजे उतरेेगी और यहां से 3:55 पर हुबली के लिए उड़ान भरी जाएगी। वहीं कलबुर्गी की समय सारिणी पहले की ही तरह है। बता दें कि कलबुर्गी के लिए भी हिंडन एयरपोर्ट से तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान भरी जाती है। कलबुर्गी के लिए यहां से पहले की ही तरह 1:15 पर उड़ान भरी जाएगी। शोभा भारद्वाज ने बताया कि इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी शेयर की गई है, हिंडन एयरपोर्ट के ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की गई है।