{"_id":"687cae65b6ff78939a065044","slug":"now-flights-to-ahmedabad-and-indore-will-be-available-from-hindon-airport-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब हिंडन एयरपोर्ट से मिलेगी अहमदाबाद और इंदौर के लिए फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब हिंडन एयरपोर्ट से मिलेगी अहमदाबाद और इंदौर के लिए फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने किया शुभारंभ
Sun, 20 Jul 2025 02:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:22 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को हिंडन हवाई अड्डे से पहली बार शुरू हुई अहमदाबाद और इंदौर शहर की उड़ान का शुभारंभ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने किया। इस दौरान हिंडन हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंडन हवाई अड्डा दिल्ली-एनसीआर की बैकबोन है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में हिंडन हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या तो दोगुनी हुई है। इसके अलावा यहां से उड़ने वाली फ्लाइट संख्या को भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आज हिंडन हवाई अड्डे की उड़ान में नया पंख खुला है। यह उड़ान गाजियाबाद, पश्चिम उत्तर प्रदेश और प्रदेश के साथ भारत की है। यहां से 10 नई उड़ान शुरू कर रहा हूं। अहमदाबाद और इंदौर को पहली बार कनेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन