{"_id":"57168a4c4f1c1bcf428b4977","slug":"now-come-home-and-degree-mark-sheets","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मार्कशीट और डिग्री पहुंचेगी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मार्कशीट और डिग्री पहुंचेगी घर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के नाम पर पूरे यूपी में बांटी गईं डिग्रियां
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की मार्कशीट और डिग्री अब उनके घर पहुंचेगी। एकेटीयू जल्द ही नई व्यवस्था करने जा रहा है। प्लानिंग के तहत सभी कॉलेजों से इस संबंध में सुझाव भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
अभी तक ऐसा होता आया है कि टेक्निकल कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स को सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और डिग्री कॉलेज से ही मिलती है। कॉलेज फाइनल ईयर स्टूडेंट्स से डिग्री के लिए धनराशि तो जमा करा लेते हैं, लेकिन कई सालों तक यूनिवर्सिटी से डिग्री नहीं लेते।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में स्टूडेंट्स को डिग्री के लिए परेशान होना पड़ता है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए एकेटीयू नई व्यवस्था करेगा। एबीईएसआईटी कॉलेज के डायरेक्टर डा. भावेश कुमार चौहान ने बताया कि एकेटीयू प्रशासन ऐसी प्लानिंग कर रहा है कि स्टूडेंट्स को उसकी मार्कशीट और डिग्री उसके घर के पते पर पहुंचे। इससे ये फायदा होगा कि स्टूडेंट्स को जल्द डिग्री मिल जाएगी। ताकि वह हायर एजूकेशन के लिए कहीं भी उसका उपयोग कर सके।
विज्ञापन