{"_id":"584d86384f1c1b733a2c3767","slug":"now-children-studying-in-madrasas-data-also-will-be-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मदरसों में पढ़ रहे बच्चों का भी डाटा होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मदरसों में पढ़ रहे बच्चों का भी डाटा होगा ऑनलाइन
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Online
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी और पब्लिक स्कूलों के बाद अब मदरसों का भी डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। मदरसा संचालकों को भी यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फार्मेशन सिस्टम फॉर एजूकेशन (यू-डायस) का फार्म भरना होगा। फार्म भरने के साथ ही मदरसे में पढ़ रहे हर बच्चे का रिकॉर्ड केंद्रीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन
डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि केंद्र की ओर से नए दिशा निर्देश जारी हुए हैं। पूर्व में यूपी बोर्ड और फिर सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों से यू-डायस फार्म भरवाए गए थे। अब मदरसों का भी रिकॉर्ड मंगवाया गया है।
विज्ञापन
यू-डायस फार्म भरने के साथ ही मदरसे में पढ़ रहे प्रत्येक बच्चे और उनके अभिभावक का आधार कार्ड नंबर और बैंक खाता व आईएफसी कोड नंबर भी देना होगा।उन्होंने बताया कि यह जानकारी इसलिए मंगवाई जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी योजना के तहत कोई फर्जीवाड़ा न हो सके।
विज्ञापन
मसलन, छात्रवृत्ति हो या कोई सरकारी आवासीय योजना, इसके लिए पात्र व्यक्ति ही आवेदन कर सकेंगे। नर्सरी से ही विद्यार्थियों का जब आधार नंबर और अभिभावकों का अकाउंट नंबर अपडेट रहेगा तो शासन-प्रशासन को शहर और जनपद में रह रहे प्रत्येक परिवार की प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर निगरानी रहेगी।
बता दें कि यू-डायस फार्म पहले केवल यूपी बोर्ड के स्कूलों से भरवाया जाता था। इसी सत्र से सभी पब्लिक स्कूलों से भी यह फार्म भरवाया गया है। फार्म में स्कूल प्रबंधक को विद्यालय में पढ़ रहे प्रत्येक बच्चे का डाटा के साथ ही शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षक की योग्यता और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी ब्यौरा देना होता है।