फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   notorious criminal of Anil Dujana gang killed by Ghaziabad Crime Branch SWAT team

यूपी पुलिस की फिर धायं-धायं: अनिल दुजाना गैंग का कुख्यात ढेर, 50 हजार का था इनाम; दो दिन पहले मांगी थी रंगदारी

Sat, 20 Sep 2025 09:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 09:17 PM IST
सार

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच स्वाट टीम ने वेव सिटी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में अनिल दुजाना गैंग के कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर को मार गिराया। दो दिन पहले उसने मदन स्वीट्स और एक लोहा कारोबारी से लाखों की रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
notorious criminal of Anil Dujana gang killed by Ghaziabad Crime Branch SWAT team
बदमाश बलराम ठाकुर ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारियों को कॉल कर खुद को अनिल दुजाना का गुरु बताकर रंगदारी मांगने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश बलराम ठाकुर को स्वॉट और वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया। यह मुठभेड़ शनिवार रात वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार बलराम पर 40 आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। 

विज्ञापन

17 सितंबर की रात को बलराम यादव ने मदन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के मालिक ब्रह्मपाल यादव को फोन कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसके तीन मिनट बाद ही लोहा कारोबारी अभिषेक गोयल से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर परिवार सहित हत्या की धमकी दी। शनिवार की देर शाम स्वॉट टीम ने बलराम यादव को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है। सूचना पर मुठभेड़ स्थल पर पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ पहुंचे और टीम से जानकारी ली। बता दें, वर्ष 2024 में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अनिल दुजाना को भी ढेर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो शनिवार की शाम वह रंगदारी वसूलने डासना आया था। सूचना पर स्वॉट टीम ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। आरोप है कि बलराम ने मेड इन चाइना पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और कार से भागने लगा। टीम की जवाबी कार्रवाई में बलराम को दो गोली लगी। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत बताया गया। बलराम के पास से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, बलेनो कार बुलेट प्रूफ जैकेट और कुछ नकदी व कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

जहांगीराबाद का हिस्ट्रीशीटर है कुख्यात
जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाने का बलराम ठाकुर हिस्ट्रीशीटर है। जहांगीराबाद थाने में उसके खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों की मानें तो बलराम जेल में बैठकर गिरोह का संचालन करता था। हत्या, रंगदारी और लूट के मामलों में इसके खिलाफ साजिश रचने के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके परिवार में एक छोटा भाई जो ट्रक चालक है और वृद्ध मां है। गत दिनों अलीगढ़ जेल से छूटने के बाद वह रंगदारी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा था।

डासना में रंगदारी वसूलने आए कुख्यात बलराम ठाकुर को स्वॉट और वेव सिटी पुलिस ने सरेंडर करने की चेतावनी दी लेकिन उसने टीमों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया है। -आलोक प्रियदर्शी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed