{"_id":"61e45825bf4c3b02d016d3b8","slug":"notice-to-loni-mla-nand-kishor-gurjar-on-provocative-message-returning-officer-asked-to-reply-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: भड़काऊ संदेश पर लोनी विधायक को नोटिस, रिटर्निंग ऑफिसर ने तीन दिन में जवाब देने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: भड़काऊ संदेश पर लोनी विधायक को नोटिस, रिटर्निंग ऑफिसर ने तीन दिन में जवाब देने को कहा
Sun, 16 Jan 2022 11:08 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:08 PM IST
सार
रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, विधायक नंदकिशोर गुर्जर कुछ भड़काऊ संदेश देते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज वायरल होने पर रविवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने गाजियाबाद से लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर को नोटिस भेजा है। विधायक से तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, विधायक नंदकिशोर गुर्जर कुछ भड़काऊ संदेश देते दिख रहे हैं। इस बयान से आपसी तनाव पैदा हो सकता है। अगर विधायक निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो यह समझा जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
किसी धर्म के लिए नहीं बोला
विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि उन्होंने किसी धर्म के लिए नहीं बोला है। यह उनका अपना मत है। वह चुनाव आयोग के अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन