फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Notice to corporation employees on charges of fraud

Ghaziabad News: ठगी के आरोप में निगम कर्मियों को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Notice to corporation employees on charges of fraud
गाजियाबाद। लाल क्वार्टर के तेजपाल से 8200 रुपये ठगने और फिर उनको जान से मारने की धमकी देने के आरोप में निगमकर्मी राजेंद्र और केपी सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
विज्ञापन

इस मामले में जलकल के महाप्रबंधक केपी आनंद ने दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर जवाब मांगा है। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर तेजपाल सिंह से ठगी की।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि दोनों निगम कर्मी तेजपाल सिंह पर मामले को निपटाने का दबाव बना रहे हैं। लाल क्वार्टर निवासी तेजपाल सिंह ने बताया कि घर में निर्माण कार्य की वजह से उनके यहां पानी का कनेक्शन कट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जोनल कार्यालय में दोबारा कनेक्शन जुड़वाने के लिए आवेदन दिया। आवेदन देने के एक सप्ताह बाद दोनों निगम कर्मी उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनसे कनेक्शन जोड़ने में 8200 रुपये का खर्च बताया। दावा किया कि इसकी उनको दो दिन के अंदर रसीद मिल जाएगी।

अगले एक सप्ताह में भी कनेक्शन नहीं जुड़ा तो वह निगम कार्यालय गए। वहां पता चला कि जो कर्मचारी उनके यहां गए थे, वह उनके क्षेत्र के नहीं थे। आरोपियों ने झूठ बोलकर उनसे ठगी की। वह इसकी शिकायत लेकर निगम गए तो आरोपी उनको अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे।
इसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। पुलिस की ओर से अब इस मामले में निगम में संपर्क किया गया तब हकीकत सामने आई।
पहले भी इन कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इस बारे में जल कल के महाप्रबंध ने बताया कि दोनों से दो दिन के अंदर जवाब मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed