{"_id":"66ecbb3f2e187ab4910fa1a4","slug":"notice-sent-to-more-than-five-thousand-people-to-deposit-house-tax-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-112083-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गृह कर जमा करने के लिए पांच हजार से अधिक लोगों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गृह कर जमा करने के लिए पांच हजार से अधिक लोगों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम ने मोहन नगर जोन में करीब पांच हजार से अधिक लोगों को नोटिस भेजा है। बड़े बकायेदारों को 15 दिन में गृह कर जमा न करने पर सीलिंग की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी ओर लोगों का आरोप है कि विभाग चार से पांच गुना अधिक बढ़ा हुआ कर भेज रहा है।
मोहन नगर जोनल प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि जोन में बड़ी संख्या में लोग गृह कर जमा नहीं कर रहे हैं। मार्च के बाद दो जून को सभी को नोटिस भेजा गया था लेकिन, करदाता नहीं आए। अब सभी को फिर नोटिस भेजा गया है और 15 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस जाने के बाद बहुत से लोग कर जमा करने भी आ रहे हैं। नगर निगम ने हाल ही में हिंडन एयरपोर्ट को 24 लाख एवं हिंडन एयरफोर्स को 22 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस जारी कर चुका है।
-10 लाख से अधिक के बकायेदारों की बन रही सूची- अब तक जो नोटिस भेजा गया है वह 10 लाख से कम वाले लोगों के हैं। बृहस्पतिवार को 10 लाख से अधिक रुपये के बकायेदारों की सूची तैयार करने के भी आदेश दिए गए हैं। जोनल प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि अब तक 10 लाख रुपये से अधिक के दो बकायेदार सामने आए हैं लेकिन, इनकी सूची तैयार करने को कहा गया है। अनुमान है कि बड़े बकायेदारों की भी संख्या काफी है।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि कर रहे विरोध
पार्षद हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस बढ़े हुए कर का विरोध में महापौर से लेकर सभी पार्षदों ने किया है। पहले भी बताया गया था कि बढ़ा हुआ कर जनता जमा नहीं कर पाएगी। पार्षद ने कहा कि बिना जन प्रतिनिधि एवं बोर्ड बैठक में प्रस्तावित किए ही लोगों को बढ़ा तीन से चार गुना बढ़ा हुआ कर भेजा जा रहा है। हिमांशु शर्मा ने बताया कि यदि नगर निगम ने अपनी मनमानी नहीं रोकी तो जल्द ही वह लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।