फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Notice issued to 35 hospitals of Ghaziabad, last chance to reply on over billing

गाजियाबाद: 35 अस्पतालों को नोटिस जारी, ओवर बिलिंग पर जवाब देने का अंतिम मौका

Mon, 06 Sep 2021 07:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Sep 2021 07:34 PM IST
सार

गाजियाबाद के 35 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मरीजों और परिजनों से इन अस्पतालों ने ज्यादा बिल लिया था। नगर आयुक्त ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन का जवाब मिलने पर डीएम को रिपोर्ट देंगे। 

विज्ञापन
Notice issued to 35 hospitals of Ghaziabad, last chance to reply on over billing
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मरीजों और परिजनों से बिल ज्यादा वसूली के मामले में जांच कमेटी ने 35 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जांच की फाइनल रिपोर्ट तैयार करने से पहले अस्पतालों से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


जवाब मिलने पर रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी। ओवर बिलिंग के इस मामले में डीएम ही अस्पतालों पर कार्रवाई का निर्णय लेंगे। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों ने जमकर ओवर बिलिंग की थी। ऑक्सीजन सिलिंडर परिजनों से मंगाया गया, रेमडेसिविर का इंजेक्शन 20 से 25 हजार रुपये तक बेचा गया। 
विज्ञापन


ओवर बिलिंग की शिकायतों पर शासन ने अस्पतालों के लिए प्रतिदिन का इलाज खर्च तय कर दिया था। इसके बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों का मनमाना बिल बनाकर वसूली की गई। इस मामले में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निर्देश पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सीएमओ समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। जांच कमेटी ने अस्पतालों की ओर से जारी किए गए सबसे ज्यादा रकम के बिलों के साथ-साथ कुछ अन्य बिल लिए। इनकी जांच की गई तो पता चला कि शासन की ओर से निर्धारित की गई इलाज की रकम से 10 हजार से 1.5 लाख रुपये ज्यादा तक की वसूली की गई। 

कई अस्पतालों ने भेज दिए जवाब

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जांच के दायरे में आए कई अस्पताल शुरूआती दौर में हुई शिकायतों पर अपना जवाब पहले ही भेज चुके हैं। अन्य अस्पतालों को नोटिस भेजकर उनसे भी जवाब मांगा गया है, ताकि एकतरफा जांच के आरोप न लग सके। 

10 दिन में प्रशासन को भेज देंगे रिपोर्ट: नगरायुक्त 
जांच अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि एक सप्ताह में सभी अस्पतालों की ओर से जवाब मिल जाएंगे। करीब 10 दिन में रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज देंगे। इसके बाद जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed