फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Notice issued to 20 thousand people of Indirapuram for water and sewer tax

Ghaziabad News: इंदिरापुरम के 20 हजार लोगों को पानी व सीवर कर के लिए नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 20 thousand people of Indirapuram for water and sewer tax
गाजियाबाद। कर वसूलने को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। निगम के अधिकारियों ने इंदिरापुरम में रहने वाले लगभग 20 हजार लोगों को पानी व सीवर कर के बकाया 15 करोड़ रुपये वसूलने के लिए नोटिस जारी किया है। आगे भी पानी व सीवर की वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंदिरापुरम आवासीय योजना 1200 एकड़ भूमि पर विकसित की गई है, जिसमें करीब साढ़े चार लाख की आबादी निवास करती है। वर्ष 2009 में योजना को पूर्ण विकसित घोषित कर 2011 में जीडीए ने इस योजना को नगर निगम को हस्तांतरित करने का प्रयास किया था। लेकिन उस समय हस्तांतरित नहीं हो पाया था। अब जाकर नगर निगम को जीडीए की ओर से आवासीय योजना हैंडओवर कर दी गई है। हस्तांतरण से पहले जीडीए इंदिरापुरम से पानी व सीवर का टैक्स वसूलता था, और निगम यहां से गृहकर की वसूली करता था। लेकिन हैंडओवर होने के बाद सभी जिम्मेदारी निगम की हो गई है। इसलिए पहली बार निगम ने पानी और सीवर कर की वसूली के लिए यहां के लोगों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन



बढ़ जाएगी निगम की आय :
इंदिरापुरम के हस्तांतरण के बाद निगम की आय में इजाफा होगा। पानी और सीवर कर की वसूली से ही निगम को 15 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आय होगी। इसके बाद लोगों से एक साथ पानी, सीवर और गृहकर की वसूली की जाएगी। वहीं, इंदिरापुरम में निगम के अधिकारी सर्वे कार्य भी करा रहे हैं। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद भवनों और फ्लैटों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेजी से चल रहा इंदिरापुरम में विकास कार्य :
कर वसूली के साथ ही निगम ने इंदिरापुरम में विकास कार्यों को भी रफ्तार दी है। निगम की ओर से सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए भी टेंडर निकाले गए हैं। पार्कों को व्यवस्थित करने के लिए कार्य कराया जा रहा है। सीवर की समस्या से निजात दिलाने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। यहां के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई और विकास के कार्य चल रहे हैं।



वर्जन

निगम की ओर से इंदिरापुरम में सीवर और पानी के 15 करोड़ रुपये की कर वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इंदिरापुरम में विकास के कई कार्य शुरु हो गए हैं, वहीं कई कार्यों के लिए योजना तैयार हो रही है।
- विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed