फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Not easy to understand the public mood of fierce election

चुनावी घमासान में जनता का मिज़ाज समझना नहीं आसान

Tue, 07 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Not easy to understand the public mood of fierce election
ईवीएम - फोटो : File Photo

विज्ञापन

विधानसभा चुनावों के पहले चरण में पश्चिमांचल में 11 फरवरी को मतदान है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक  दलों ने अपनी प्रतिष्ठा को दांव पर लगा दी है। गाजियाबाद से लेकर बुलंदशहर तक जिस तरह 19 जनवरी से आठ फरवरी तक एक दर्जन से ज्यादा बड़े नेताओं ने यहां रैलियां कीं, उससे साफ है

कि यहां की 73 सीटें किसी भी राजनीतिक दल के सियासी समीकरण को बना और बिगाड़ सकती हैं। यही वजह है कि अब जब प्रचार खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इनमें मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गढ़ की सभा हो या गाजियाबाद में मायावती की।
विज्ञापन


इसी कड़ी में बुधवार को आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल। सबका एक ही सपना और एजेंडा है- जिसका पश्चिम, उसका राज।इसे सियासी जरूरत या मजबूरी ही कहिए कि विकास की बात करने वाले प्रधानमंत्री की टीम पूरे समय यहां वोटरों को पोलराइज करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए महंत आदित्य नाथ, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, संजीव बालियान, हेमा मालिनी, राजनाथ सिंह तक का दौरा हो चुका है। बुधवार को प्रधानमंत्री अंतिम दौर में चुनावी प्रचार को धार देंगे।

इसी तरह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का संयुक्त गठबंधन चुनाव में कितना कमाल दिखा पाएगा, ये तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन जिस तरह से घर की तमाम चुनौतियों के बीच मुख्यमंत्री ने विकास का नारा और अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए भाजपा की कट्टर छवि का हवाला दिया, उसे आजम खान और गुलाम नबी आजाद ने आगे बढ़ाया।


इतना ही नहीं नगमा ने केंद्र पर महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगा खूब खरीखोटी सुनाई। बसपा से पूरे चुनाव की कमांड मायावती ने संभाली और तीन तलाक से लेकर कॉमन सिविल कोड तक के मसले को मुद्दा बना दिया    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed