फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Non-state liquor caught in raid on restaurant

Ghaziabad News: रेस्टोरेंट पर छापा मार गैर राज्य की शराब पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Non-state liquor caught in raid on restaurant
गाजियाबाद। आरडीसी राजनगर में ताशा किचन रेस्टोरेंट (द फूड वर्कशॉप) में छापा मारकर आबकारी विभाग की टीम ने गैर राज्य की शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने तीन संचालकों सहित सात के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि माह में मात्र 13 या 14 दिनों का अस्थायी लाइसेंस लेकर संचालक रेस्टोरेंट में माह भर लोगों को शराब परोसता है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान टीम ने रेस्टोरेंट से 230 शराब की बोतलें बरामद की। गैर राज्य की शराब रेस्टोरेंट में दोगुने दामों में ग्राहकों को परोसी जा रही थी। इसके साथ ही बीयर की पेटियां भी बरामद की गईं। आबकारी टीम ने रेस्टोरेंट के संचालक संयम कोहली उनकी मां डिंपल कोहली, पिता श्याम कोहली निवासी गोल्फ लिंक सोसायटी और यहां काम करने वाले मोहित निवासी चिंगरावठी स्याना जनपद बुलंदशहर, संजय कुमार निवासी मलाई कर्णप्रयाग चमोली उत्तराखंड, ईश्वरी कुमार निवासी कुलसारी, थराली चमोली उत्तराखंड और भुवनेश कुमार निवासी दसटुजला रुद्रप्रयाग उत्तराखंड के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन




अप्रैल से दिसंबर तक की छापेमारी

जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से दिसंबर माह के अंत तक आबकारी टीम ने 10 हजार 706 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 5685.40 लीटर कच्ची शराब, 21167 लीटर बाहरी राज्यों की देशी शराब, 494.50 लीटर गैर राज्यों की अंग्रेजी शराब प्रवर्तन दल ने पकड़ी है। इस दौरान 94 लोगों को पकड़ा और 85 को जेल भेजा गया है। कुल अभियोग की संख्या 874 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed