फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Noida traders were duped of 90 lakhs on pretext of getting them to invest in bitcoins

दोस्त निकली दगाबाज: बिटकॉइन में निवेश कराने का झांसा देकर ट्रेडर्स को बनाया बंधक, 96 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Feb 2023 09:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Feb 2023 09:18 PM IST
सार

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित संदीप कुमार का मोबाइल लेकर करीब 90 लाख रुपये कीमत के डॉलर व बिटकॉइन अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इतना ही नहीं उसकी कार में रखे 1.50 लाख रुपये भी ले लिए।

विज्ञापन
Noida traders were duped of 90 lakhs on pretext of getting them to invest in bitcoins
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा के एक ट्रेडर्स को बंधक बनाकर 6.50 लाख रुपये, करीब 90 लाख रुपये कीमत के बिटकॉइन और डॉलर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। विरोध करने पर पिस्टल की बट मारकर ट्रेडर्स को घायल कर दिया। इतना ही नहीं सफेद कागज पर हस्ताक्षर कराकर वीडियो भी बनाया। आरोपी अभी पांच लाख रुपये रंगदारी और मांग रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


नोएडा के टावर एएस चैरी कांटी निवासी संदीप कुमार जमववाल ट्रेडर्स हैं। वह बिटकॉइन और निवेश पर क्लास भी देते हैं। संदीप कुमार ने बताया कि मुझे तीन फरवरी को आशु चौधरी मिली, जिससे उनकी तीन साल पुरानी जान पहचान है। आशु चौधरी ने कहा कि मेरी नौकरी लगवा दो। इसके बाद संदीप ने एक ई-बाइक कंपनी में उसकी नौकरी की बात कर ली। इसके बाद महिला ने कहा कि मैं बिटकॉइन में निवेश भी कराती हूं, मेरे पास निवेशक भी हैं। सात फरवरी को महिला ने मुरादनगर में मोनू नाम के युवक से संदीप से मुलाकात कराई। इसके बाद उसे एक घर में ले गए जहां, आशु चौधरी, मोनू के अलावा शेखर चौधरी नाम नाम का युवक भी मौजूद था। 

विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर पिस्टल की बट सिर में मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर संदीप कुमार का मोबाइल लेकर करीब 90 लाख रुपये कीमत के डॉलर व बिटकॉइन अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इतना ही नहीं उसकी कार में रखे 1.50 लाख रुपये भी ले लिये, अगले दिन संदीप ने अपने दोस्त को फोन करके पांच लाख रुपये मंगवाये थे, जब जाकर उसे आरोपियों ने छोड़ा था। 

संदीप कुमार से आरोपी पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग और कर रहे हैं, रुपये न देने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद शुक्रवार रात संदीप थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि नोएडा निवासी संदीप कुमार जमववाल की तहरीर पर आशु चौधरी, मोनू और शेखर चौधरी के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed