फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No tension about NEET exam... saying this he took his own life

Ghaziabad News: नीट परीक्षा का कोई टेंशन नहीं... ऐसा कहकर दे दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
No tension about NEET exam... saying this he took his own life
गाजियाबाद। पापा ने कह दिया है कि टेंशन मत लो, नीट निकलता है तो ठीक है। मैं फिर भी इसका प्रयास करना चाहता हूं। अगर सफल होता हूं तो... आप लोग यह वीडियो देखेंगे। नीट की तैयारी कर रहे प्रताप विहार के ए-ब्लॉक निवासी छात्र ने ये आखिरी शब्द बोलने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने आत्महत्या से पहले एक मिनट चार सेकंड का वीडियो भी बनाया, जिसमें पंखे पर लगा फंदा भी दिखाया।
विज्ञापन


भाई ने दी पुलिस को सूचना
एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे ललित मोहन ने डायल-112 पर सूचना दी कि सेक्टर-9, प्रताप विहार के ए-ब्लॉक में उनके भाई जतिन कुमार (22) ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव फर्श पर पड़ा था और पंखे से बंधा फंदा टूट चुका था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि जतिन नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी परीक्षा 21 जून को होनी थी। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे तक वह कमरे में टहलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजन सो गए। सुबह जब उसे जगाने गए तो वह फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। एसीपी ने बताया कि जतिन के मोबाइल फोन की जांच में रात करीब 12 बजे बनाया गया एक वीडियो मिला। पुलिस का कहना है कि यह वीडियो उसने आत्महत्या से पहले बनाया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की एक छोटी बहन है, जो इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसके पिता सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिजनों से बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कुछ अलग करना चाहता हूं
वीडियो में जतिन ने स्टडी रूम का दृश्य रिकॉर्ड किया और कहा, हाय, मेरा नाम जतिन है। मैं आज कुछ अलग करने की सोच रहा हूं। इसके बाद उसने पंखे से बंधी रस्सी और फंदा दिखाते हुए कहा, जैसा कि आप लोग देख रहे होंगे। मेरे ऊपर किसी भी चीज का कोई दबाव नहीं है। मैं परेशान नहीं हूं, बिल्कुल चिल हूं। हां थोड़ा डिप्रेस्ड हूं। मुझे नीट परीक्षा की भी कोई टेंशन नहीं है। पापा ने कह दिया है कि टेंशन मत लो, नीट निकलता है तो ठीक है, नहीं तो...(इसके बाद गाली का प्रयोग करता है)। उसने आगे कहा, मैं फिर भी इसका प्रयास करना चाहता हूं। अगर सफल होता हूं तो आप लोग यह वीडियो देखेंगे। अगर नहीं होता है तो कोई बात नहीं, कौन जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed