{"_id":"6a25c24ac322c291540916e0","slug":"no-response-from-officials-rwa-removes-swimming-pool-and-park-wall-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19848-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अधिकारियों से नहीं मिला जवाब, आरडब्ल्यूए ने हटाई स्वीमिंग पूल और पार्क की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अधिकारियों से नहीं मिला जवाब, आरडब्ल्यूए ने हटाई स्वीमिंग पूल और पार्क की दीवार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड दो स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में अप्रैल में आग लगने के मामले में बिल्डिंग तक दमकल गाड़ियां नहीं पहुंचने के लिए सोसायटी में बना स्वीमिंग पूल और पार्क बांधा बन रहा था। उस समय इसे हटाकर छोटा करने की बात की गई थी। निकास मार्ग को मानकों के अनुरूप चौड़ा करने और आवश्यक एनओसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आरडब्ल्यूए ने स्वयं पहल करते हुए पूल और पार्क की दीवार को हटवा रही है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को दो बार पत्र भेजने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद यह कदम उठाना पड़ा।
सोसायटी के मेंटेनेंस प्रबंधक विकास ने बताया कि स्वीमिंग पूल और पार्क की दीवार आगे होने की वजह मार्ग की चौड़ाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। निकास के लिए छोड़ा गया रास्ता कुल चार मीटर चौड़ा था। इससे वाहनों की आवाजाही और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत व बचाव कार्यों में परेशानी हुई थी, वहीं अप्रैल में हुई आग घटना में भी इसकी वजह से परेशानी हुई थी। दमकल की गाड़ी फ्लैट तक नहीं पहुंच पा रही थी। कुछ महीने पहले ही पूल और पार्क की दीवार को तोड़कर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने छह मीटर रास्ता किया था। अब इसी समस्या के समाधान के लिए आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मार्ग चौड़ा करने और सलाह के लिए फायर विभाग, जीडीए समेत संबंधित विभाग को दो बार पत्र भेज चुके हैं, लेकिन जवाब नहीं मिल रहा है। जीडीए की सलाह पर ही आरडब्ल्यूए पदाधिकारी खुद छह मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर का रास्ता कर रहे हैं।