{"_id":"6a3ebf6699b2966cff00b8d3","slug":"no-permission-will-be-required-to-purchase-a-commercial-cylinder-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-917750-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: व्यावसायिक सिलिंडर लेने के लिए नहीं पड़ेगी किसी की अनुमति की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: व्यावसायिक सिलिंडर लेने के लिए नहीं पड़ेगी किसी की अनुमति की जरूरत
विज्ञापन
राजनगर स्थित गैस एजेंसी में रखे सिलेंडर। संवाद
गाजियाबाद। व्यावसायिक सिलिंडर लेने के लिए किसी को भी अब आपूर्ति विभाग के कार्यालय जाकर अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई भी जरूरतमंद सीधे एजेंसी पर जाकर सिक्योरिटी राशि जमा करने के बाद सिलिंडर ले सकता है। खास बात यह है कि व्यावसायिक सिलिंडरों की उपलब्धता भी जिले की अधिकांश एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में है।
पश्चिमी एशिया में तनाव कम होने के बाद सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों पर लगाई पाबंदी हटा दी है। इसका असर जिले की एजेंसियों पर दिखने लगा है। जिले में वैसे तो व्यावसायिक सिलिंडरों के नियमित जरूरतमंद 1800 के करीब हैं लेकिन बड़ी आबादी होने की वजह से यहां शादी, सगाई और अन्य आयोजन भी होते रहते हैं। इसके अलावा होटल रेस्तरां, स्क्रैप कारोबारियों और फैक्ट्री संचालकों को भी सिलिंडर की जरूरत पड़ती है लेकिन पर्याप्त उपलब्धता न होने की वजह से यह वर्ग बीते ढाई तीन माह से ज्यादा परेशानी झेल रहा था।
सबसे बड़ी दिक्कत शादी, सगाई और अन्य आयोजन करने वाले परिवारों को हो रही थी। इन्हें सिलिंडर तब दिए जा रहे थे, जब वह आपूर्ति विभाग में पत्र दे रहे थे। आपूर्ति कार्यालय में इसके लिए उनको लाइन में लगना पड़ रहा था। देहात क्षेत्र से आने वाले लोगों का समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही थी। इसके बावजूद इनको पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर नहीं मिलने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। कई बार तो उनको व्यावसायिक सिलिंडर की व्यवस्था करने के लिए ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा था। सुल्तानपुर गैस एजेंसी के संचालक अमित चौधरी ने बताया कि एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में व्यावसायिक सिलिंडर की उपलब्धता है। कोई भी जरूरतमंद सिलिंडर प्राप्त कर सकता है। इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि बिना किसी अनुमति के लोगाें को व्यावसायिक सिलिंडर की उपलब्धता होगी। एजेंसी संचालकों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।