फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No evidence of murder in woman's death after falling from eighth floor

Ghaziabad News: महिला की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत में हत्या के साक्ष्य नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
No evidence of murder in woman's death after falling from eighth floor
टीलामोड। ऑक्सी होम्म सोसायटी की आठवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला मोनिका सेठी की मौत मामले में पुलिस को हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बुजुर्ग महिला मोनिका सेठी (64) काफी दिनों से बीमार चल रही थी। वह डिप्रेशन की दवाई भी ले रही थीं। जिस स्थान पर बुजुर्ग महिला गिरी हैं, वहां कोई कैमरा नहीं है। कुछ समय पूर्व ही महिला के पति की मौत हो गई थी। पति की मौत होने पर महिला गुमसुम रहने लगी थी। बता दें कि ऑक्सी होम्स सोसायटी में आठवें फ्लोर से 64 साल की मोनिका सेठी सीढ़ियों की साफ्ट से गिर गई थी। इस घटना में उनकी मौत हो गई थी। उनके साथ फ्लैट में बेटा और बहू भी रहते हैं। पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed