फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   no electricity in Indraprastha for 24 hours people came out on the streets

Ghaziabad: इंद्रप्रस्थ में 24 घंटे गुल रही बिजली, सड़क पर उतरे लोग; बोले- काम-धंधा हो गया चौपट

Thu, 22 May 2025 10:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 22 May 2025 10:16 PM IST
सार

कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि वे सभी जगह पर अपनी फरियाद लगाकर थक चुके हैं। बिजली विभाग के एसडीओ और जेई पर आरोप लगाते हुए कॉलोनी वासियों ने बताया कि फोन करने पर कोई भी फोन नहीं उठाता है। 

विज्ञापन
no electricity in Indraprastha for 24 hours people came out on the streets
सड़क पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपुरा स्थित इंद्रप्रस्थ योजना कॉलोनी में पिछले दस-बारह दिनों से लगातार हो रही बिजली आपूर्ति से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरकर प्रर्दशन किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि 24 घंटे से कॉलोनी में बिजली नहीं होने की वजह से कॉलोनी लोगों ने बिजली घर पर पहुंचकर तीन चार घंटे प्रर्दशन किया और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन

स्थानीय निवासी निखिल रावत ने बताया कि कॉलोनी में बार-बार बिजली कट होने की वजह से लोगों का काम-धंधा चौपट हो गया है। कॉलोनीवासी बिजली का बिल देने के बाद भी परेशान है। जिसके कारण स्थानीय कॉलोनीवासियों में रोष है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात सात बजे से बृहस्पतिवार को सात बजे तक भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। इससे परेशान होकर पहले स्थानीय लोगों ने बिजली घर जाकर रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी लोगों की समस्या नहीं सुन रहा है। डी- ब्लॉक रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस मामले में बिजली विभाग को समय-समय पर लिखित शिकायत की हैं, लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई सुनवाई आज तक नहीं की गई है। 

विज्ञापन

कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि वे सभी जगह पर अपनी फरियाद लगाकर थक चुके हैं। बिजली विभाग के एसडीओ और जेई पर आरोप लगाते हुए कॉलोनी वासियों ने बताया कि फोन करने पर कोई भी फोन नहीं उठाता है। कॉलोनीवासी नगर पालिका के सभासद से लेकर लोनी विधायक तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। जहां से आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed