फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine new ambulances found to transport pregnant women

Ghaziabad News: गर्भवती को लाने-ले जाने के लिए मिली नौ नई एंबुलेंस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nine new ambulances found to transport pregnant women
गाजियाबाद। गर्भवती को घर से लाने और ले जाने के लिए शासन से 102 डायल की नौ एबुंलेंस मिल गई हैं। यह सभी आज (शुक्रवार) शाम तक जिले में आ जाएंगी। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में चल रही 102 की नौ एंबुलेंस 2.5 लाख किमी चल चुकी हैं, उनकी जगह नई एंबुलेंस लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में गर्भवती और मरीजों के लिए 102 व 108 एंबुलेंस और गंभीर मरीजों के लिए एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) सेवा संचालित है। 102 एंबुलेंस के अलावा 108 एंबुलेंस का इस्तेमाल गंभीर मरीज, दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की सुविधा निशुल्क दी जाती है। जबकि एएलएस गंभीर मरीजों को अन्य जिले व दिल्ली के अलग-अलग अस्पताल में रेफर करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। इस समय जिले में 102 सेवा की 17 व 108 की 16 एंबुलेंस संचालित की जा रही है। लंबे समय से संचालित होने के कारण जांच के बाद 9 एंबुलेंस को रिप्लेस करने का निर्णय लिया गया है। ये सभी एंबुलेंस 2.5 लाख किमी से अधिक संचालित हो चुकी है। इनका अब सड़क पर सुरक्षित संचालन सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। ऐसे में जिले में संचालित हो रही 102 एंबुलेंस सेवा वाली नौ गाड़ियों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

एंबुलेंस कार्यक्रम प्रबंधक जयविंदर सिंह ने बताया कि नियम के अनुसार 2.5 लाख किमी संचालित हो जाने के बाद पुरानी एंबुलेंस को बदल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed