फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine months of farmers protest completed farmers protest Farmers performed Havan and Yagya at UP Gate

किसान आंदोलन के नौ महीने पूरे: यूपी गेट पर किसानों ने सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए किया हवन और यज्ञ

Thu, 26 Aug 2021 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Aug 2021 10:55 AM IST
सार

केंद्र के तीन कृषि कानून के विरोध में यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन को आज 9 महीने पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने हवन और यज्ञ किया। 

विज्ञापन
Nine months of farmers protest completed farmers protest Farmers performed Havan and Yagya at UP Gate
यूपी गेट पर किसानों ने किया हवन और यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में किसानों के आंदोलन के आज नौ महीने पूरे होने के बाद यह दुनिया का सबसे ज्यादा दिन चलने वाला विरोध प्रदर्शन बन जाएगा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को नौ महीने हो गए हैं। किसानों व केंद्र सरकार के बीच 22 जनवरी को अंतिम वार्ता के बाद से गतिरोध बना हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्र के तीन कृषि कानून के विरोध में यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन को आज 9 महीने पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने हवन और यज्ञ किया। जिला अध्यक्ष चौधरी बिजेंदर सिंह ने बताया कि किसानों का हौसला अभी टूटा नहीं है। 
विज्ञापन


सभी पदाधिकारी और देश के किसान एकजुट होकर तीन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि चाहे आंदोलन को कितने भी  साल बीत जाएं, लेकिन जब तक तीन कानून वापस नहीं होंगे और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून नहीं बनेगा तब तक आंदोलनकारी किसान घर वापस नहीं जाएंगे। हवन यज्ञ के दौरान किसानों ने सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए भी आहुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed