फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine-month pregnant woman dies after reaching hospital in critical condition.

Ghaziabad News: गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची नौ माह की गर्भवती की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Nine-month pregnant woman dies after reaching hospital in critical condition.
गाजियाबाद। रजापुर में किराये के मकान में रहने वाली नौ माह की गर्भवती लक्ष्मी की बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर परिजन उसे सुबह करीब आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत बेहद गंभीर होने के साथ खून की कमी थी। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर निवासी राकेश अपनी पत्नी लक्ष्मी और बच्चों के साथ रजापुर में किराये के मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह लक्ष्मी की तबीयत अचानक खराब हो गई और संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल पहुंचते ही तत्काल लेबर रूम में ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए फिजिशियन डॉ राहुल वर्मा को भी बुलाया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन समेत अन्य चिकित्सकों ने महिला को उपचार देकर बचाने का प्रयास किया। डॉ. राहुल वर्मा के अनुसार महिला मरीज बहुत गंभीर स्थिति (गैस्पिंग) में लाई गई तो वह सांस लेने के बजाय हांफने की स्थिति में थीं। अनियमित सांस लेने की कोशिश करने के दौरान मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है। उनके शरीर में खून की भी काफी कमी थी और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि गर्भवती को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed