फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   nine month old child died due to drowning in water In Kaushambi

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: सो रही थी मां, पानी से भरी बाल्टी में डूबा नौ माह का मासूम; तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Mon, 17 Jul 2023 06:06 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 06:06 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक नौ महीने के मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। मूलरूप से हरदोई के अतरौली गांव के रहने वाले मंजीत वैशाली में कामना सोसायटी में पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए थे।

विज्ञापन
nine month old child died due to drowning in water In Kaushambi
मासूम बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-पांच स्थित कामना सोसायटी में सोमवार दोपहर 3:30 बजे घर में खेलते हुए नौ महीने के मासूम कुल्लू उर्फ मितान की पानी से भरे बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। इस दौरान बच्चे की मां घर के दूसरे कमरे में सो रही थी। सोकर उठने पर बच्चे की कोई आहट नहीं मिलने पर उन्होंने खोजबीन की तो बच्चा बाल्टी में मिला। वह बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


बड़ा बेटा खेल रहा था घर से बाहर
मूलरूप से हरदोई के अतरौली गांव के रहने वाले मंजीत वैशाली में कामना सोसायटी में पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर पत्नी और दो बच्चे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे पत्नी काम करके सो रही थी, जबकि बड़ा बेटा घर के बाहर खेल रहा था। नौ महीने का कुल्लू उर्फ मितान खेलता हुआ बाथरूम में पहुंच गया। अचानक वह बाल्टी में भरे पानी में उल्टा गिर गया। काफी देर बाद बेटे की कोई हलचल नहीं होने पर मां की नींद खुल गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद अस्पताल लेकर पहुंची मां
उन्होंने कुल्लू को बाल्टी में गिरा देखा तो उनकी चीख निकल गई। अपने रिश्तेदार के साथ बच्चे को लेकर वैशाली के एक निजी अस्पताल पहुंची। वहां से कौशांबी के यशोदा अस्पताल गए। दोनों स्थानों पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल गई थी। परिवार के लोग पुलिस कार्रवाई नही चाहते हैं। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरतें सावधानी

  • घर में छोटे-बच्चों के खेलने के दौरान बाल्टी या दूसरे सामान में पानी न भरें
  • बाथरूम और शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखें
  • बच्चे की गतिविधियों पर हमेशा नजर रखें
  • बच्चे के खेलने के दौरान यदि कोई जरूरी काम है तो दूसरे व्यक्ति को बच्चे की निगरानी के लिए रखें
  • बच्चे को कभी भी अकेला नहीं छोड़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed