फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine month old baby falls from lap due to fight between husband and wife, dies

Ghaziabad News: पति-पत्नी के झगड़े में गोद से गिरा नौ माह का मासूम, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nine month old baby falls from lap due to fight between husband and wife, dies
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की गऊपुरी कॉलोनी में मंगलवार देर रात बजे पति-पत्नी के झगड़े के दौरान नौ माह के मासूम की मां की गोद से गिरने से मौत हो गई। पत्नी सपना ने पति गणेश पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार रात भी उसने पिटाई की। इसी दौरान बच्चा हाथ से छूट गया। मामले में सपना ने गणेश के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गणेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय गणेश ट्रक चालक है। उसने पहली पत्नी व बच्चों को छोड़कर 35 वर्षीय सपना से दूसरी शादी की थी। सपना से उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें से एक नौ माह का मासूम भी था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे पति-पत्नी के झगड़े में मासूम की हत्या करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पता चला कि गणेश शराब के नशे में था। उसका पत्नी सपना से विवाद हुआ था। इसी दौरान सपना के हाथ से छूटकर बच्चा जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। सपना ने बताया कि उनका बेटा कुपोषित था। उसका इलाज चल रहा था। एसीपी नगर निमिष पाटिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed