फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine lakhs cheated on the pretext of getting a job in the army

Ghaziabad News: सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर नौ लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nine lakhs cheated on the pretext of getting a job in the army
गाजियाबाद। सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर केके तोमर से पांच लोगों ने नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कविनगर थाने में विकास, पीतम सिंह उर्फ प्रीतम, जितेंद्र फौजी, गौरव और कमाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कविनगर के कैलाशपुरम के रहने वाले केके तोमर का कहना है कि विकास, पीतम, जितेंद्र, गौरव और कमाल से उनके बेटे शिवम की मुलाकात पुराना बस अड्डे पर हुई। इसके बाद वे उनके घर आ गए। जान पहचान होने के बाद उन्होंने सेना और दूसरे सरकारी विभागों में जान पहचान होने की बात कहकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ युवकों को मेरठ कैंट में भी लगवाया है। आरोपियों ने उनसे नौ लाख रुपये ले लिए लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद नौकरी नहीं लगी। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमकी देने लगे। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed