फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NHM employees' strike continues; urban health services affected

Ghaziabad News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, नगरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
NHM employees' strike continues; urban health services affected

विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। खासकर नगरीय क्षेत्रों में मरीजों को इलाज कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन समेत छह सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने संयुक्त जिला अस्पताल में धरना देकर मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।



राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने धरने में शामिल होकर लंबित मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। पहले कर्मचारी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दे रहे थे, लेकिन वहां अनुमति नहीं मिलने से दो दिन से संयुक्त जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में धरने को लेकर प्रबंधन की नाराजगी भी सामने आ रही है। धरने से टीबी मरीजों के उपचार पर असर पड़ने लगा है। इस मामले में जल्द ही सीएमओ से वार्ता किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। केवल आश्वासन देने से कर्मचारियों की समस्याएं दूर नहीं होंगी। इसके लिए ठोस निर्णय लेकर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नियमितीकरण और समान वेतन की मांग

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह करना शामिल है। इसके अलावा ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ समेत सामाजिक सुरक्षा के लाभ देने, वरिष्ठता के आधार पर लॉयल्टी बोनस और सेवा संबंधी अन्य लाभ उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। गौरव मिश्रा ने कहा कि जब तक मांगों पर सार्थक पहल नहीं होती, तब तक संघर्ष समिति के आह्वान पर कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में अशोक कुमार, राजेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद त्यागी, प्रतिमा राठौर समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed