फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NHAI will provide RPD facility on the highway in five minutes

Ghaziabad News: हाईवे पर पांच मिनट में एनएचएआई देगा आरपीडी की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
NHAI will provide RPD facility on the highway in five minutes
गाजियाबाद। हाईवे पर दुर्घटना या किसी समस्या के समय अब 24 घंटे पांच मिनट में आरपीडी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहेगी। यह नई सुविधा एनएचएआई की ओर से शुरुआती तौर पर यूपी गेट से सराय काले खां तक शुरू की गई है। एनएचएआई के अनुसार यह सुविधा पांच मिनट में बताई लोकेशन पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पैकेज संख्या एक के प्रोजेक्ट हेड अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में भी हाईवे पर पेट्रोलिंग की जाती रही है। अब इसमें कुछ बदलाव कर दिया गया है। इस वाहन का आरपीडी रखा गया है। पहले एक ही पेट्रोलिंग वाहन में सभी सुविधाएं नहीं मुहैया कराई जाती थीं। इसके लिए समय लग जाता था। कई बार काफी समय लगने के कारण वाहन सवारों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था। इस वजह से अब एनएचएआई की ओर से इन सुविधाओं को एक ही वाहन में उपलब्ध करा दिया गया है। यह सुविधाएं पूरी तरह से हाईवे पर चल रहे वाहन सवारों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शुरुआती तौर पर इसे डीएमई के पैकेज संख्या एक पर चलाया गया है। धीरे-धीरे यह सुविधा हर जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें फर्स्ट एड, फायर सर्विस, वाहनों के लिए ईंधन समेत सभी सुविधाएं शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed