फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NHAI removed the power line, citing it as an encroachment

Ghaziabad News: विद्युत लाइन को अतिक्रमण बताकर एनएचएआई ने उखाड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
NHAI removed the power line, citing it as an encroachment
जतिन त्यागी
विज्ञापन


हापुड़। तगासराय स्थित ताराचंद जनता डिग्री और इंटर कॉलेज को 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए सदर विधायक की निधि से बनाई जा रही विद्युत लाइन के खंभे एनएचएआई ने अतिक्रमण बताते हुए उखाड़ दिए। करीब 24 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे यह परियोजना अटक गई है। ऊर्जा निगम को बिना नोटिस दिए इस कार्रवाई से विभागों में तन गई है, जनप्रतिनिधि भी इस प्रकरण को लेकर गंभीर हैं।
दरअसल, ताराचंद जनता इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज को देहात की विद्युत लाइन से जोड़ा गया है। ऐसे में कटौती और ट्रिपिंग से गर्मी में विद्यार्थियों को परेशानी होती है। यह स्कूल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र भी बनाया जाता है, बिजली जाने पर यहां अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन


कॉलेजों प्रबंधन ने इस मामले में विधायक विजयपाल आढ़ती से मिलकर 24 घंटे आपूर्ति की व्यवस्था कराने की मांग रखी थी। जन समस्या को देखते हुए सदर विधायक ने अपनी निधि से निर्बाध बिजली का कार्य कराने का निर्णय लिया। 20 जुलाई को शिलापट लगाकर इस कार्य का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात थाना के पास से करीब 80 खंभों की यह लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। लेकिन सोमवार को एनएचएआई की टीम ने हाईवे के नीचे लगे करीब 24 खंभों को हाइड्रा से तोड़ डाला। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। बाद में पता चला कि एनएचएआई के अधिकारियों ने ही खंभे तुड़वाए हैं।

इस मामले के बाद से दोनों विभागों में तन गई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि खंभे तोड़ने से पहले एनएचएआई की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया।

---

-बिना नोटिस दिए तोड़े हैं खंभे-

विधायक निधि से स्कूलों के लिए लाइन बनाई जा रही थी। एनएचएआई की ओर से 24 खंभे तोड़े गए हैं, कोई सूचना या नोटिस भी नहीं दिया गया। अवर अभियंता पटना की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।--सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता।

---

-बिना अनुमति हाईवे की भूमि पर गाड़े थे खंभे-

बिना अनुमति लिए ही एनएचएआई की भूमि पर खंभे गाड़े जा रहे थे, इसलिए उन्हें हटाया गया। ततारपुर बाईपास के नीचे भी बिना अनुमति लाइन निकाली गई है। हमारी पेट्रोलिंग टीम ने भी निगम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।--संजय, हाईवे मैनेजर


----

-बिना सूचना खंभे तोड़ना गलत, उठाएंगे मामला-

छात्रों को सहुलियत हो सके, इसलिए ताराचंद जनता इंटर और डिग्री कॉलेज में निर्बाध सप्लाई के लिए विधायक निधि से लाइन बनवाने का कार्य शुरू कराया गया था। एनएचएआई को इस तरह खंभे नहीं तोड़ने चाहिए थे, इस संबंध में उच्चस्तर पर मामले को उठाया जाएगा।--विजयपाल आढ़ती, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed