{"_id":"5ff1452f8ebc3e43571416e6","slug":"new-twist-in-sexual-harassment-case-girl-had-married-another-man-before-converting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म प्रकरण में नया मोड़, पहले भी धर्म परिवर्तन कर अन्य युवक से किया था निकाह, जाल में फंसा कर ऐंठती है रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म प्रकरण में नया मोड़, पहले भी धर्म परिवर्तन कर अन्य युवक से किया था निकाह, जाल में फंसा कर ऐंठती है रुपये
Sun, 03 Jan 2021 09:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Jan 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
बुलंदशहर के खुर्जा नगर निवासी युवती के द्वारा नगर कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराए जाने के बाद अब नया मोड़ सामने आया है। मामले में आरोपी पक्ष की ओर से पीड़िता के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा गया है।
जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है उक्त पीड़िता पूर्व में इस तरह के मुकदमे दर्ज कराकर एक अन्य आरोपी से रुपये भी ऐंठ चुकी है। पीड़ित पक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
बीते दिनों खुर्जा नगर निवासी एक युवती ने एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि खुर्जा निवासी एक युवक ने उसे झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को बाद में उसके गैर समुदाय के होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल भी शुरू कर दी थी। अब शनिवार को मामले में आरोपी युवक की पत्नी बुलंदशहर पहुंची और एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया कि उक्त कथित पीड़िता गत 23 नवंबर को उसके पति के खिलाफ खुर्जा नगर में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा चुकी है। तब उसने दुष्कर्म आदि की वारदात होने की जानकारी नहीं दी थी।

Trending Videos
पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया था कि उक्त कथित पीड़िता ने वर्ष 2013 में एक युवक पर पहले छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था और वर्ष 2018 में उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम भी बदल लिया था। इसी दौरान उसने उक्त युवक से निकाह कर उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था।
बाद में उक्त पति से समझौता कर कोर्ट में बयान बदल दिए थे। जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस ने 182 के तहत भी कार्रवाई की थी। आरोप है कि उक्त कथित पीड़िता इसी तरह मुकदमे बाजी कर लोगों से ठगी करती है। उन्होंने एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कर अग्रिम कार्रवाई कि ए जाने की मांग की है।