{"_id":"587a6d994f1c1b922bbaaed8","slug":"new-link-road-gda-officials-were-struck-by-trains-on-the-lees","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई लिंक रोड पर कूड़ा गाड़ियों से परेशान हुए जीडीए अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई लिंक रोड पर कूड़ा गाड़ियों से परेशान हुए जीडीए अफसर
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
लिंक रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 से एनएच-24 को जोड़ने वाली नई लिंक रोड पर नगर निगम के कूड़ा वाहनों से परेशानियां होने लगी हैं। एक ही महीने में निगम के कूड़ा वाहनों ने लिंक रोड पर लगा हाइट बैरियर तोड़ डाला और गलत दिशा से वाहनों को चलाया जाता है। जीडीए ने इन वाहनों की फोटोग्राफी कराकर अब निगम से शिकायत की है।
विज्ञापन
सिटी जोन और कविनगर जोन से कूड़ा लिफ्टिंग कर अब निगम के वाहन गोशाला अंडरपास की बजाय नई लिंक रोड के जरिए सिद्धार्थ विहार डंपिंग ग्राउंड तक जाते हैं। करीब 95 वाहन प्रतिदिन दो-दो चक्कर लगाते हैं। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि निगम के इन वाहनों के ड्राइवर मनमानी करते हैं।
विज्ञापन
भारी वाहनों को रोकने के लिए सिद्धार्थ विहार के पास लगाया गया हाईट बैरियर तोड़ दिया गया है। निगम के ड्राइवर रांग साइड वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जीडीए सचिव ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इन वाहन चालकों की मनमानी पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन