{"_id":"68b0c207a77b39a5a102034b","slug":"nephew-stabbed-uncle-in-a-fight-case-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-9224-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आपसी झगड़े में भतीजे ने फूफा को मारा चाकू, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आपसी झगड़े में भतीजे ने फूफा को मारा चाकू, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खोड़ा। दिल्ली के पांडव नगर निवासी नीरज कुमार और उनके दो साथियों पर खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि आपसी विवाद के चलते उन्होंने खोड़ा के सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी फूफा रामचंद्र भगत को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। झगड़ा 24 अगस्त का है। मामले में घायल के बेटे प्रवीण भगत ने अपने ममेरे भाई नीरज के खिलाफ 27 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया।
दर्ज मुकदमे में प्रवीण ने बताया कि उनकी मां और मामा दोनों का काफी समय पहले निधन हो चुका है। 24 अगस्त की सुबह ममेरा भाई नीरज कुमार अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। यहां आकर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। घर में मौजूद पिता रामचंद्र भगत ने जब विरोध किया तब मारपीट कर डाली। इसके बाद दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पिता ने हाथ पकड़े और नीरज ने चाकू से कई बार पिता के शरीर पर वार किए। बताया कि चाकू के वार से पिता के पेट, हाथ व अन्य जगह घाव हुए हैं। आरोप है कि तीनों जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग खड़े हुए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यारोपी नीरज की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। तीनों आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। अभी तक की जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है।