फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nephew murdered uncle in Loni border

भतीजे ने की चाचा की हत्या: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, ईंट से पीटकर उतारा मौते के घाट; सब्जी को लेकर लड़े थे

Sat, 16 Mar 2024 11:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Mar 2024 11:10 PM IST
सार

मुकेश की पत्नी गीता ने बताया कि निखिल के कहने पर मुकेश ने घर में खाना बनाने के लिए उनसे कहा था। पहले तो उन्होंने सब्जी बनाने के लिए मना कर दिया। सब्जी बनाने के लिए मना करने पर निखिल को गुस्सा आ गया और गाली गलौज करने लगा। 

विज्ञापन
Nephew murdered uncle in Loni border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइन फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित सोनिया नगर कॉलोनी में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में निखिल ने अपने चाचा मुकेश कुमार (44) की ईंट से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अपने चाचा के साथ उसके ही घर में बैठकर शराब पी रहा था। निखिल ने अपने चचेरे भाइयों के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी मुकेश कुमार लोनी के सोनिया नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मुकेश के भाई नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निखिल पहले उनके भाई मुकेश के घर पर किराये पर रहता था। बाद में वह दूसरे मकान में रहने लगा। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे निखिल मुकेश के घर गया। मुकेश ने निखिल के लिए खाना बना रखा था। दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों में गाली गलौज होने लगी। गाली गलौज ने झगड़े का रूप ले लिया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया और घर के अंदर मारपीट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान दोनों घर से निकलकर 100 मीटर की दूरी पर खाली मैदान में पहुंच गए। मुकेश के पीछे दोनों बच्चे रूबी (15) और सनी (9) चले गए। मैदान में पहुंचते ही निखिल ने मुकेश को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और वहां पड़ी ईंट से पीटने लगा। निखिल ने मुकेश के चेहरे पर ईंट से कई वार किए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने घायल मुकेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। रात करीब 11 बजे चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पूछताछ में निखिल ने बताया कि पहले वह चाचा मुकेश के ही मकान में रहता था। मकान को खरीदने के दौरान उसके पिता ने भी पैसे दिए थे। बाद में चाचा मुकेश ने मकान खाली करा दिया और पैसे भी नहीं दिए। शराब पीने के बाद उसे यह बात याद आ गई। नशे में उसने मुकेश के सिर पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। घटना के बाद ईंट का टुकड़ा उसने मैदान में ही छुपा दिया था और पकड़े जाने के डर से भाग गया।

पत्नी बोलीं, सब्जी बनाने को लेकर हुआ था विवाद
मुकेश की पत्नी गीता ने बताया कि निखिल के कहने पर मुकेश ने घर में खाना बनाने के लिए उनसे कहा था। पहले तो उन्होंने सब्जी बनाने के लिए मना कर दिया। सब्जी बनाने के लिए मना करने पर निखिल को गुस्सा आ गया और गाली गलौज करने लगा। घर में हंगामा होने पर गीता ने खाना बना दिया। दोनों खाना खाने लगे। तभी गाली गलौज फिर से होने लगी। गाली देने पर निखिल और मुकेश में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed