फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor's house collapsed while digging the foundation

Ghaziabad News: नींव खोदते समय पड़ोसी का मकान गिरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Neighbor's house collapsed while digging the foundation
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र के शरद सिटी कॉलोनी में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे एक प्लॉट की नींव खोदने के दौरान पड़ोसी का दो मंजिला मकान भर भराकर गिर गया। इसमें एक बच्ची समेत तीन लोग दब गए। निवासियों ने ही रेस्कयू कर 15 मिनट में तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना के समय मकान में करीब 25 किरायेदार मौजूद थे।
विज्ञापन

गांव घिटोरा निवासी अशोक कुमार का मकान शरद सिटी कॉलोनी में है। इस मकान के उन्होंने छह कमरे किराये पर दे रखे थे और उनमें 25 लोग रह रहे थे। इनमें बच्चे, बुजुर्ग महिला और पुरुष सभी शामिल हैं।
विज्ञापन

मकान में रहने वाले अधिकतर लोग मजदूरी का काम करते हैं। अशोक कुमार ने बताया कि मकान में संजय कुमार अपनी पत्नी चंचल और 11 साल की बेटी निशा के साथ किराये पर रहते हैं। संजय मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। उन्हाेंने बताया कि पड़ोस में खाली प्लाट है और उसके मालिक प्रीतम ने करीब दो महीने पहले खरीदा था। मंगलवार को प्रीतम जेसीबी मशीन से अपने प्लाट की नींव की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में जेसीबी मशीन से खोदाई के दौरान उनके मकान की दीवार भर भराकर गिर गई। मकान का आगे का हिस्सा गिरने पर संजय, उसकी पत्नी चंचल और बेटी निशा मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने संजय और चंचल को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। संजय ने बेटी के दबे होने की बात कही तो लोगाें ने निशा को तलाशना शुरू किया। करीब 15 में उसे भी मलबे से बाहर निकाल लिया गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर पर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed