फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbors barged into a woman's house and beat her; case registered.

Ghaziabad News: घर में घुसकर पड़ोसियों ने महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Neighbors barged into a woman's house and beat her; case registered.
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डीएलएफ कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर महिला को पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित महिला वंदना पांडेय ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली निर्मल भारती के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। पड़ोसी महिला अपने पति विजय व दो अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंची। वह उनके साथ गाली गलौज करने लगी। उनके द्वारा विरोध किए जाने पर चारों ने उनके साथ मारपीट की। इससे उनके सिर व कंधे में काफी चोटें आईं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed