फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor raped a Class 5 student while she was sleeping in the house, case registered

Ghaziabad News: घर में सो रही कक्षा पांच की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped a Class 5 student while she was sleeping in the house, case registered
मोदीनगर। एक कॉलोनी में घर में सो रही पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शोर मचाने पर छात्रा की पिटाई कर दी। किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। एक कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ई-रिक्शा चालक हैं। उनकी 12 वर्षीय पुत्री और पत्नी घर पर थीं। आरोप है कि शनिवार तड़के करीब चार बजे पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुस गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की। शोर मचाने पर वहशी ने बच्ची की पिटाई कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्ची की चीख सुनकर मां नींद से जागी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। आरोप है कि आरोपी ने लगभग छह माह पूर्व भी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। तब मोहल्ले वालों ने मामला वहीं रफा दफा करा दिया था। इससे वहशी का दुस्साहस बढ़ गया और उसने बच्ची से दरिंदगी की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed