{"_id":"662435bcebf90288560dbe0a","slug":"neighbor-murdered-innocent-girl-after-failing-in-rape-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-358881-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुष्कर्म में विफल रहने पर पड़ोसी ने की थी मासूम बच्ची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुष्कर्म में विफल रहने पर पड़ोसी ने की थी मासूम बच्ची की हत्या
विज्ञापन
मुरादनगर। नर्सरी की छात्रा को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़कर हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि दुष्कर्म के लिए बच्ची को अगवा किया था, विफल रहने पर उसने बच्ची का सिर दीवार पर पटक पटककर हत्या कर दी।
डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव ने बताया कि रावली रोड स्थित थानाक्षेत्र के गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे दुकान से से बिस्कूट लेकर मासूम बच्ची घर जा रही थी। इसी बीच पड़ोसी विशाल ने बच्ची को अगवा कर लिया और एक खंडहर मकान में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, विफल होने पर विशाल ने मासूम बच्ची का सिर दीवार में करीब सात से आठ बार मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने बच्ची के शव को खंडहर में पड़ी रजाई में छिपा दिया। बच्ची की हत्या के बाद आरोपी टयूबवेल से नहाकर आया और खून से सने कपड़े घर में छिपा दिए। मौके पर पहुंची डॉग स्कावाड की टीम जांच के लिए पहुंची थी, दो बार डॉग ने विशाल के घर को चिन्हित किया, वह भागने की फिराक में था, पुलिस ने उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्ची की हत्या का सच बताया। डीसीपी विवेक चंद यादव ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्यारोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नशा करने का आदी है।
-- -- -- -- --
पूरा गांव तलाश रहा था बच्ची को, हत्यारा पी रहा था बीड़ी
शुक्रवार शाम दुकान से बिस्कुट लेने के बाद गायब हुई चार वर्ष की नर्सरी की छात्रा को पूरा गांव तलाश रहा था, गांव व आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही थी। सोशल मीडिया पर बच्ची की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन उस समय हत्यारोपी अपने घर के बाहर बैठकर बीड़ी पी रहा था। ग्रामीणों को उस पर शक हुआ था, उसकी हरकत अजीब लग रही थी। बच्ची का शव मिलने की खबर पता लगाते ही वह बैग में कपड़े डालकर जाने लगा तो ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन
-- -- -- --
आरोपी को मिले फांसी की सजा
पुलिस ने मासूम बच्ची की हत्या के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। बच्ची के परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है।
-- -- -- -- -
डॉग स्कावाड ने हत्याकांड का किया खुलासा
बच्ची की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची डॉग स्कवाड की टीम ने जांच शुरू की। डॉग दो बार आरोपी के घर के बाहर पहुंचा और भौंकने लगा। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए और कड़ियां जोड़कर हत्याकांड का खुलासा किया। डीसीपी का कहना है कि मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
-- -- -- --
बच्ची की हत्या के बाद से गांव में पसरा सन्नाटा
मासूम बच्ची की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया, महिलाओं ने अपने बच्चों को घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है।
-- -- -- -
बच्ची की स्लाइड जांच के लिए भेजी गई
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी जांच के लिए स्लाइड लैब भेजी गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दुष्कर्म हुआ है कि नहीं।