{"_id":"66e76e8877a3e72894012737","slug":"neighbor-beats-elderly-woman-to-death-ghaziabad-news-c-30-noi1096-466787-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला को पटककर मार डाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के कांशीराम आवासीय योजना के पास रहने वाले विजेंद्र की मां रामवती (70) को पड़ोसी माजिद ने धक्का देकर मार डाला। घटना शनिवार देर रात 12 बजे की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। माजिद का विजेंद्र के भाई सुनील से झगड़ा हुआ था, जिनके बीचबचाव में रामवती पहुंची थीं।
जानकारी अनुसार विजेंद्र सफाई कर्मी हैं। वह मां, पत्नी और भाई सुनील के साथ रहते हैं। विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात पड़ोसी माजिद से उनके भाई सुनील का झगड़ा हो गया। शोर शराबा सुनकर उनकी मां रामवती मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कराने लगीं। इसी दौरान माजिद ने उनकी मां को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल जे जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विजेंद्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फैक्टरी में काम करने वाले माजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।