फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor along with constable murdered a retired Air Force personnel

पत्नी-बेटों ने करवाई हत्या: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को मारने के लिए पड़ोसी से ली मदद, पांच लाख में दी सुपारी

Thu, 01 Jan 2026 06:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Jan 2026 06:37 PM IST
सार

मृतक के दोनों बेटे ने पांच लाख रुपये देकर पड़ोसी से हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है, जबकि कांस्टेबल और मृतक के दोनों बेटे फरार हैं। पढ़ें पूरा खुलासा-

विज्ञापन
Neighbor along with constable murdered a retired Air Force personnel
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक विहार कॉलोनी के सामने एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मी योगेश कुमार की हत्या उसी के दोनों बेटे ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पिता के गलत कारनामों के चलते दोनों ने पड़ोसी से डील की थी। पड़ोसी ने यूपी पुलिस के कांस्टेबल के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यूपी पुलिस का कांस्टेबल और दोनों बेटे फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीम लगातार गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी के सामने एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मी योगेश कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पड़ोस में रहने वाले अरविंद को गिरफ्तार किया है। योगेश के दोनों बेटे योगेश व गुड्डू ने 5 लाख रुपये की सुपारी देकर मरवाया था। दोनों बेटे अपने पिता के गलत आचरण से परेशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार अरविंद ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले योगेश रिटायर्ड हुए थे। योगेश के गलत आचरण से परेशान होकर उसके दोनों बेटे और पत्नी उनसे मदद मांगने आए थे। इसके बाद योगेश के दोनों बेटों ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी। पिता योगेश की हत्या के लिए दोनों बेटों ने 5 लाख रुपये की उन्हें सुपारी भी दी थी।

विज्ञापन

अरविंद गली के कुत्तों को दूध व खाना देता था। योगेश उन कुत्तों को मारता था। इसको लेकर योगेश अरविंद से रंजिश रखने लगा था। सुपारी मिलने के बाद अरविंद ने अपने साथी यूपी पुलिस के कांस्टेबल नवीन कुमार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की साजिश रची। उसके बाद दोनों ने अशोक विहार कॉलोनी के सामने योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एसीपी ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे है यूपी पुलिस का कांस्टेबल और उसके दोनों बेटों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed