फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Negligence: Another person's QR code affixed to patient's prescription slip.

लापरवाही: मरीज के पर्चे पर दूसरे का लगा दिया क्यूआर कोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Another person's QR code affixed to patient's prescription slip.
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में जांच के दौरान स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आया है। चिपियाना बुजुर्ग निवासी चंदन राय चौधरी दो दिन पहले इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सक की सलाह पर उन्होंने रक्त की जांच कराई। आरोप है कि जांच के दौरान उनके पर्चे पर अमरीन नाम की मरीज का क्यूआर कोड लगा दिया गया। इसके चलते उनकी जगह किसी अन्य मरीज की जांच कर दी गई। दो दिन बीतने के बाद भी चंदन को जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी। इससे परेशान होकर उन्होंने बुधवार को अस्पताल के सीएमएस राकेश कुमार से शिकायत की। सीएमएस ने बताया कि मामले में संबंधित स्टाफ से लापरवाही को लेकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed