फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Negligence: Adequate arrangements to extinguish fire were not found in 60 hospitals.

लापरवाही : 60 अस्पतालों में नहीं मिले आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Adequate arrangements to extinguish fire were not found in 60 hospitals.
गाजियाबाद। जिले में चल रहे 60 अस्पतालों में आग बुझाने पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले हैं। झांसी अग्निकांड के बाद कराई गई जांच में यह लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी सिर्फ नोटिस जारी कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लापरवाही बरतने वालों में सरकारी अस्पताल भी शामिल हैं। यह हाल तब है जबकि जिला अस्पताल तक में कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं हैं। झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नीकू वार्ड में आग लगने से 15 नवजात की मौत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में दोबारा जांच की थी।
विज्ञापन

इसमें 325 अस्पतालों में से 60 में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। इस कारण से सभी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ ही सीएमओ कार्यालय को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल में डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं पूरा हुआ काम : संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में डेढ़ वर्ष पहले से अग्निशमन यंत्र लगाने का काम चल रहा है। छह महीने पहले अस्पताल परिसर में पाइप लगाने के बाद संबंधित कंपनी ने काम बंद कर दिया है। इस कारण इस अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

वहीं एमएमजी अस्पताल का भवन जर्जर होने के बाद उसे तोड़ने का आदेश हो चुका है, इसलिए वहां पर सिस्टम लगाया ही नहीं जाना है। पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अलावा दो ब्लॉक स्तरीय पीएचसी पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। सीएचसी पर सेंट्रलाइज फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए 2018 में शासन ने निर्देश जारी किया था। कार्यदायी संस्था (कानपुर आवास विकास) को पहली किस्त के रूप में 42 लाख लाख रुपये भी शासन स्तर से जारी किए गए थे, लेकिन छह साल बाद भी फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed