फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Necessary permission will be given on single window for Kanwar camp

Ghaziabad News: कांवड़ शिविर के लिए सिंगल विंडो पर मिलेंगी जरूरी अनुमति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Necessary permission will be given on single window for Kanwar camp
मोदीनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने शिविर संचालकों के साथ शुक्रवार को मोदीनगर थाने में बैठक की। एसीपी ने कहा कि बिना अनुमति के कोई शिविर संचालित नहीं होगा। सभी जरूरी अनुमति के लिए तहसील मुख्यालय पर सिंगल विंडो की व्यवस्था की गई है, जिससे शिविर संचालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मार्ग के बायीं तरफ सड़क से कम से कम दस फुट की दूरी पर शिविर लगाए जाएं। इसके अलावा शिविर में अग्निशमन यंत्र और बालू रेत की पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही बिजली के खंभे और अन्य उपकरणों को प्लास्टिक से पूरी तरह कवर किया जाए। इसके अलावा शिविर के सौ मीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरों और प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए। शिविर संचालकों ने भी अपने सुझाव रखते हुए कहा कि कांवड़ मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाए और कट बंद कराए जाएं। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed