फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NCR's largest theme park will be based in 47 acres

47 एकड़ में बनेगा एनसीआर का सबसे बड़ा थीम बेस्ड पार्क

Fri, 24 Feb 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
NCR's largest theme park will be based in 47 acres
park - फोटो : अमर उजाला

पार्क में खेलते-कूदते और पिकनिक मनाते हुए बच्चे अब गाजियाबाद का इतिहास भी जान सकेंगे।  आवास विकास परिषद गाजियाबाद में पहला हिस्ट्री बेस्ड थीम पार्क डेवलप करने जा रहा है। 47 एकड़ में पार्क के टेंडर जारी होने के बाद इसका निर्माण अगले माह शुरू हो जाएगा। यह पार्क दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा थीम बेस्ड पार्क होगा।  

विज्ञापन

           
सिद्धार्थ विहार योजना को हिट कराने के लिए आविप एनएच-24 के किनारे 47 एकड़ जमीन पर बेस्ड थीम पार्क डेवलप करने जा रहा है। पार्क की खासियत यह होगी कि यहां खेलते-कूदते हुए बच्चे गाजियाबाद का इतिहास जान सकेंगे।
विज्ञापन


पार्क में दिल्ली गेट, सिहानी गेट, घंटाघर, मकनपुर के मकबरे और गाजियाबाद से जुड़ी अन्य जानकारियां शिलालेखों पर अंकित होंगी। इसके साथ ही लाल किला, ताजमहल, कुतुबमिनार जैसी राष्ट्रीय धरोहरों की भी जानकारी शिलालेखों पर अंकित की जाएगी। इससे यहां आने वाले लोग गाजियाबाद और देश के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास कमिश्नर आरपी सिंह ने बताया कि पार्क निर्माण के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। छह से आठ माह में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।            

थीम के साथ पिकनिक स्पॉट भी
क्षेत्रफल के लिहाज से यह पार्क दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा थीम बेस्ड पार्क होगा। ऐसे में परिषद इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करेगा। इसमें विदेशी घास, बोटिंग, म्यूजिकल फाउंटेन, पिकनिक हट, कैंटीन और टेनिस और वालीबाल कोर्ट भी बनाए जाएंगे।            


निजी कंपनियों को सौंपने की कवायद            
अधिकारियों की मानें तो पार्क को डेवलप कर इसे कुछ निजी कंपनियों को सौंपा जा सकता है। परिषद इसमें वाटर पार्क बनाने की तैयारी में है, जिसे निजी कंपनी ही चलाएगी। यह पार्क निजी कंपनी के वाटर पार्क की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। परिषद यह पार्क एनएच-24 पर ही बनाएगा, जिससे गाजियाबाद के साथ नोएडा और दिल्ली के लोग भी  लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed