फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NCC seats will be increased by more than two thousand

Ghaziabad News: दो हजार से अधिक बढ़ाई जाएंगी एनसीसी की सीटें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
NCC seats will be increased by more than two thousand
गाजियाबाद। बच्चों को अनुशासित बनाने के लिए नेशनल कैडेट कोर के कैडेट्स की संख्या 2026 तक बढ़ाने के निर्देश सभी बटालियन को जारी किए गए हैं। इसके तहत जिले में दो हजार से अधिक सीटें बढ़ाई जाएंगी। 37वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर संदीप पांडे ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर संदीप पांडे ने बताया कि देश में 17 लाख एनसीसी कैडेट्स हैं। जिन्हें 2026 तक बढ़ाकर 30 लाख किया जाना है। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर में इस समय 13वीं और 37वीं दो बटालियन हैं। अभी 37वीं बटालियन में 2500 गर्ल्स और बाॅय कैडेट और 13वीं में 500 गर्ल्स कैडेट्स हैं। अब दोनों यूनिट में कैडेट्स की सीटें बढ़ाई जाएंगी। बड़ी यूनिट में 3250 कैडेट्स की सीट निर्धारित होती है और छोटी यूनिट में 500 कैडेट होते हैं।
विज्ञापन

इस समय उत्तर प्रदेश में 1.65 लाख कैडेट्स हैं। शहर की दोनों बटालियन में तीन हजार कैडेट हैं। जिन्हें दो हजार और बढ़ाया जाएगा। एनसीसी से बच्चों में अनुशासन आता है और जिंदगी में यह हर जगह काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed